ब्लॉग से पैसा कैसे कमाये

ब्लॉग से पैसा कमाना आसान है। ब्लॉग से पैसा कमाने के बहुत अनुप्रयोग,संलग्न मौजूद है और ये बहुत आसान है।

ब्लॉग क्या है?
ब्लॉग एक व्यक्तिगत स्थान या यों कहिये एक व्यक्तिगत डायरी है। फर्क इतना है इसे कोई भी खोल सकता है, पढ सकता है, और अपनी टिप्पणी भी दे सकता है। ब्लॉग के कई प्रकार होते है। कुछ तो व्यापारी ब्लॉग होते है तो कुछ सोशल नेटवर्किंग । कुछ व्यक्तिगत होते है तो कुछ व्यावसायिक । लेकीन अधिकांश ब्लॉग किसी थीम पर आधारित होते है जिससे ब्लॉग पर कौन से विषय लिखे जाने वाले है, इसका वाचक को ज्ञान हो सके । ब्लॉग बनाना इतना आसान है कि एक छोटा बच्चा भी अपना ब्लॉग बना सकता है ।

ब्लॉग के प्रकार
टिप्पणी ब्लॉग वे होते है जो लेखक के जीवन मे हुयी घटनाऒं, अनुभवो पर मत प्रदर्शित करते है। इनमे कोई विषय या घटना ली जाती है जिसमे पाठको की विशेष रुची हो और लेखक अपने विचार, भावनाओ को प्रगट करत है। समाचार पत्रों मे जिस तरह कोई संपादकीय छापा जाता है उसी तरह लेखक अपना नजरिया प्रस्तुत करने का प्रयत्न करता है। इनमे समाचार एवं मतो का , दोनो का आवोर्भाव होता है ये कहने की जरूरत नही है। ब्लॉग लेखकों के हाथ मे ऐसा उपकरण जिसकी सहायता से वे एक दुसरे के सम्पर्क मे रह सकते है और दुनिया को उनके जीवन मे क्या हो रहा है इससे परिचय करा सकते है। अभी हाल मे, जिन देशों मे सत्ता-परिवर्तन हुआ है, वहा पर पारम्परिक माद्यमो के अभाव मे ब्लॉगकारोंने ही दुनिया को वहा क्या हो रहा है इस सम्बन्ध मे जानकारी दी है।

दुसरे पकार का ब्लॉग होता है छटनी ब्लॉग। ये टिप्पणी ब्लॉगो की ही तरह होते है, फर्क इतना है इनमे कडियां अधिक दी जाती है। इन ब्लॉगो मे सामग्री कम दी जाती है और अधिक सामग्री इंटरनेट पर जहा मौजूद है वहा पर जाने के लिये पाठको को कडिया दी जाती है। इन ब्लॉग के मालिक को लिंक प्रदान करने के लिये थोडी बहुत फीस रुपये कमाई हो जाती है।
आप इन दोनो ही प्रकारों मे से किसी एक प्रकार का चुनाव कर सकते है। अधिकांश ब्लॉगर प्लॅटफार्म जैसे की ब्लॉगर और वर्डप्रेस लेखकों को ब्लॉगिंग की सुविधा निःशुल्क प्रदान करते है और आप इन स्थानको पर बहुत ही आसानीसे कुछ ही चरणों मे ब्लॉग बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हो।

ब्लॉग कैसे बनाये
ब्लॉगर और बर्डप्रेस पर ब्लॉग बनाना बहुत ही आसान है। इनके अलावा टाईपपॅड और मायक्रोसॉफ्टनेटवर्क के लाईव.कॉम भी अन्य महत्त्वपूर्ण स्थानक है। कुछ ही क्लिकों मे आप एक शानदार ब्लॉग बना सकते हैं। आप जिस थीम पर अपने ब्लॉग को आधारित करना चाह्ते हैं उसके अनुरूप अपने ब्लॉग कोई नाम चुने जिसे खोज यंत्रों को अपने परिणामों मे दिखाने मे सुलभता हो, और जिससे सर्च इंजिने के वरिष्टताक्रम मे आप उपर जा सके।उदाहरण के लिये यदि मोबाईल ब्लॉगिंग इस विषय पर अपना ब्लॉग केन्द्रित करना चाहते हैं तो तो “मोबाईल-ब्लॉगिंग” यह नाम चुनें। दोनो शब्दो को एक मे न मिलाये। अर्थात मोबाईलब्लॉगिंग.ब्लॉगस्पॉट.कॉम ऐसा नाम मत चुनिये। शोध-यंत्रो का आपका ब्लॉग ढूंढना आसान बनाना चाहते हैं तो “मोबाईल-ब्लॉगिंग.ब्लॉग्स्पॉट.कॉम ऐसा नाम रखिये।

आपके ब्लॉग का प्रचार-प्रसार कैसे करें
आप ब्लॉग से पैसा कमाने के लिये आपके ब्लॉग के बारे मे जानकारी प्रमुख खोज-यंत्रों को प्रदान करें। धीरे-धीरे आपके ब्लॉग पर ट्रॅफिक बनता जायेगा और आपके ब्लॉग पर आने वाले अतिथियों की गणना के लिये आप गणक भी लगा सकते हैं। आप अपने मित्रों को और उनके मित्रों को ई-मेल द्वारा कडियां भेज सकते है और अपने लेखक मित्रों को उनके ब्लॉग पर आपके लिये एक कडी बनाने का अनुरोध कर सकते हैं। आजकल तो आप अपने ट्वीटर एकाउंट से अपने सभी पिठ्ठुऒं को अपने हर लेख चपने की सूचना ट्वीट कर सकते है।जैसे जैसे आपके ब्लॉग पर लाने वाली कडियां बढती जायेंगी वैसे आपकी लोकप्रियता और सर्च-यंत्रो के पृष्टों पर आपकी वरीयता बढती जायेगी। आप दिन मे बार-बार नये पोस्ट लिखते जाइये और आपके ब्लॉग के प्रचार-प्रसार के काम कोई ढिलाई न बरते।

एफिलिएट प्रोग्राम के लिये आवेदन करे
जब आपके ब्लॉग पर पर्यटको का आना हरदिन लगातार बढता जायेगा आप ब्लॉग से पैसा कमाने की ताक मे लगना शुरु कर सकते है। पहले उन एफिलिएट प्रोग्रामो के बारे में सोचे जो उनके विज्ञापन आपके ब्लॉग पर चिपकाने के ऐवज मे आपको पैसा देते हैं। उनके साईट पर अपना नाम रजिस्टर कराने के बाद अनका कोड अपने ब्लॉग पर उचित जगह पर कापी-पेस्ट करे। बहुत से एफिलिएट अनुप्रयोग आपको हर क्लिक पर कुछ पैसे देते है या कुछ उन क्लिकॊं से आये ग्राहकों ने कुछ क्रय किया हो तो क्रय-मूल्य के अनुपात मे पैसा देते है।अतः अपने एफिलिएट अनुप्रयोगों का चुनाव बुद्धिमत्त्तापूर्वक करे।

गूगल एड्सेन्स के साथ रजिस्टर करे
गुगल जिस विज्ञापन अनुप्रयोग से संकेतस्थलों और् चिठ्ठों पर अपने ईश्तेहार चलाती है उसका नाम है एडसेन्स जब गुगल के एड-सेन्स खाते मे अपना नाम दर्ज कराते हैं तो गूगल आपको एक कोड देगा जिसे आपको अपने चिठ्ठों पर चिपकाना होगा । जब आप ऐसा कर लेते है तो आपक्को गूगल के एक दुसरे उत्पाद् जिसका नाम उन्होने गूगल एनालिटिक्स अर्थात गूगल विश्लेषक रक्खा है उसका उसका उपयोग करना पडेगा। वहा पर जाकर अपना नाम दर्ज कीजिये। गूगल विश्लेशक आपके ब्लॉग के परफार्मन्स पर नजर रखेगा और आपके स्थल पर विश्व के किस भाग से कितने लोग आये।
निराश मत होईये। जैसे जैसे आपके ब्लॉग पर आवागमन मे वॄद्धी होती जायेगी आपकी लोकप्रियता और खोज-पृष्टों पर आपकी वरीयता बढती जायेगी। जितना आपका ब्लॉग जनप्रिय होता जायेगा उतनी आपकी आमदनी भी बढती जायेगी।

कुछ अन्य एफिलिएट अनुप्रयोगों की कडिया नीचे द्दी गई हैं।
गूगल एडसेन्स
अमेझन
रजिस्टर
जीटूबक्स
ई-बे
यह लेख मूल रूप मे अंग्रेजी भाषामे लिखा गया है जिसे आप यहा पर पढें।

One Response to “ब्लॉग से पैसा कैसे कमाये”

  1. rezawinandar Says:

    Your blog is good, but I suggest you to change your template. Try to make your blog more interesting by adding more widget. And thank you for visiting my blog too, you can subscribe because Net-Func is updated daily.

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s


Follow

Get every new post delivered to your Inbox.